जानिए गर्मी में धूप में केसे पा सकते है खरबूजे से खुबसूरत त्वचा

0
627
जानिए गर्मी में धूप में केसे पा सकते है खरबूजे से खुबसूरत त्वचा
जानिए गर्मी में धूप में केसे पा सकते है खरबूजे से खुबसूरत त्वचा

 

खरबूजे से पाएं खुबसूरत त्वचा

गर्मी में धूप के कारण त्वचा पर दाग-धब्बे और सांवलापन हो जाता है|खरबूजा अपनी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है और त्वचा को हाइड्रेट रखता है|आइए जाने कैसे बनाएं घर पर त्वचा के लिए फायदेमंद खरबूजे के फेसपैक

गर्मी के मौसम में बाहर का तापमान स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है| खरबूजे का सेवन गर्मी और लू के प्रभाव से आपको बचाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजा आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है|गर्मी में होने वाले सन टेनिक, झुरियों,दाग-धब्बो आदि को दूर कर खरबूजा त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाता है| अच्छी त्वचा पाने के लिए आप घर पर ही खरबूजे का फेस पैक बना सकती हैं|

खरबूजे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है|इसलिए यह त्वचा को ठंडक देता है|इसके अलावा खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स औरएंटीओक्सिडेंटस होते हैं, जो त्वचा को होने वाली हर समस्या में फायदेमंद होते हैं|धूप में रहने से कई बार सनटेनिग हो जाती है और त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं|धूप के कारण कहीं त्वचा का रंग गहरा हो जाता है और कहीं हल्का हो जाता है|इन समस्याओं में खरबूजे का फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है|

खरबूजा-बेसन पैक

अगर त्वचा ऑयली है तो आपको खरबूजे और बेसन का फेसपैक ट्राई करना चाहिए|इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच खरबूजे का गुदा ले| इसमे एक चमच बेसन और एक चम्मच नींबू का रस डालें|इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि गाढ़ा पेस्ट तेयार हो जाए|अब आपका फेस पैक तैयार है|  इसे चेहरे पर लगाएं और10-15 मिनट तक सूखने दें इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें|

खरबूजा-मिल्क पाउडर पैक

अगर आप अपने चेहरे पर तुरंत निखार लाना चाहती है तो आपके लिए खरबूजे और मिल्क पाउडर का फेस पैक बहुत फायदेमंद रहेगा|इसे बनाने के लिए दो चम्मच खरबूजे का गूदा लें और इसमें एक चम्मच मिल्क पाउडर दूध पाउडर डालें|इसे अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं|अगर पेस्ट बहुत सूखा है तो इसमें कुछ बूंदें गुलाबजल या सादा पानी मिला सकती है|इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक चेहरे को सादे पानी से धो लें|इससे आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा|

खरबूजा-शहद पैक

अगर त्वचा रूखी है तो आप खरबूजे के साथ शहद का फेस पैक ट्राई करें|इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच खरबूजे का गुदा लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं|इन दोनों का पेस्ट बनाकर करीब 10 मिनट तक चेहरे पर लगाए|बाद में चेहरे को पानी से धो लें|इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी बाहर निकल जाएगी| ध्यान दें कि इस फेस पैक को चेहरे पर बहुत ज्यादा देर तक ना लगाए नहीं तो त्वचा और ज्यादा रुखी हो जाएगी|

डाइट में भी करे शामिल

खरबूजा गर्मियों में एक ऐसा फल है जो ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर भी होता है|आजकल के मौसम में जिस तरह हर वक्त शरीर को हाइड्रेट करने की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी तरह दिमाग को भी हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है|खरबूजे के सेवन से इन दोनों को संतुलित किया जा सकता है| खरबूजा मीठा और स्वादिष्ट होता है| इसलिए हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं|  खरबूजे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है इसलिए गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और डीहाइड्रेशन से बचाव रहता है| इसके अलावा खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं|

स्लिम करता है खरबूजा

स्लिम फिगर की चाह रखने वालो के लिए खरबूजे का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है| खरबूजे में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बहुत होती है|इसमे मोजूद शुगर आसानी से घुल जाते हैं|यही कारण है कि ये शरीर को एनर्जी देता है, पानी की अधिकता के कारण इसे खाने से पेट भरा हुआ लगता है, मगर भारीपन नहीं होता है| खरबूजे में फाइबर की मात्रा अधिक होने के चलते ये तेजी से वजन घटाता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here