पंजाब की 13 लोकसभा सीट

0
680
पंजाब इलेक्शन नतीजा 2019
पंजाब इलेक्शन नतीजा 2019

 

 

  • – होशियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सोम प्रकाश ने कांग्र्रेस के राजकुमार चब्बेवाल को 46 हजार से अधिक मतों से हराकर यह सीट बरकरार रखी।
  • – गुरदासपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं अभिनेता सनी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 77 हजार से अधिक मतों से हराया। देओल को पांच लाख से अधिक वोट पड़े तथा श्री जाखड़ को चार लाख से अधिक वोट पड़े। इस सीट पर नोटा को 9494 वोट पड़े। भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीनी।
  • – पटियाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस की परनीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल के सुरजीत सिंह रखड़ा को एक लाख साठ हजार से अधिक मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट आम आदमी पार्टी से छीनी।
  • – जालंधर से कांग्रेस के चौधरी संतोख सिंह ने शिअद के चरणजीत सिंह अटवाल को मात दी। चौधरी संतोख सिंह 20 हजार मतों से चुनाव जीते।
  • – बठिंडा लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने कांग्र्रेस के अमरिंदर राजा वडिंग को 21 हजार से अधिक मतों से हराकर यह सीट बरकरार रखी ।
  • – अमृतसर लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के हरदीप पुरी कांग्र्रेस के गुरजीत सिंह औजला से एक लाख से अधिक मतों से हारे। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी।
  • – खडूर साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल की बीबी जागीर कौर को एक लाख चालीस हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस ने यह सीट शिरोमणि अकाली दल से छीनी।
  • – पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। उन्होंने इस सीट कब्जा बरकरार रखा।
  • – फिरोजपुर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल ने कांग्र्रेस के शेरसिंह घुबाया को एक लाख 98 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर यह सीट बरकरार रखी।
  • – मनीष तिवारी ने पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिराेमणि अकाली दल प्रत्याशी प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 46 हजार से अधिक मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट शिअद से छीनी।
  • – लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रवनीत बिट्टू ने लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 76 हजार से अधिक मतों से हराकर यह सीट बरकरार रखी।
  • – फरीदकोट लोकसभा सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद सदीक ने शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रणिके को 83 हजार से अधिक मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट आम आदमी पार्टी से छीनी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here