युवक ने छाती पर मारी गोली, हालत गभीर

0
794

फेसबुक पर हुआ लाइव, युवक ने छाती पर मारी गोली, हालत गभीर

गांव भुट्टी वाला के 35 वर्षीय नौजवान ने फेसबुक पर लाइव होकर खुद को गोली मार दी, जो वीडियो सामने आया है वह करीब 30 मिनट 5 सेकंड का है।फेसबुक पर लाइव हुआ गांव पट्टी वाला के गुरतेज सिंह ढिल्लो ने आरोप लगाए कि उसका उसके ताजा गुरदर्शन सिंह जो कि पेशे से तहसीलदार थे, ने 2008 में धोखे से बैंक लोन का कहकर उनकी 4 एकड़ जमीन उनके पिता से अपने नाम करवा ली। हालांकि कबजा उनके पास है लेकिन उसका ताया उन्हें परेशान करता रहता है। 38 मिनट के इस वीडियो में करीब 6 मिनट तक गुरतेज अपने ताया से परेशान होकर आत्महत्या की बात कहता है।सीने पर गोली मारने से पहले गुरतेज बोलता है कि उसे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और उन्हें इंसाफ मिलेगा वह पहली बार छाती पर गोली मारता है पर मिस फायर हो जाता है।इसके बाद वह दुबारा छाती पर गोली मारता और गोली लगते ही गिर पड़ता है।गुरतेज का घर खेतो में है।घर के गेट के सामने ही घटना को अंजाम दिया।

परिजनों ने करवाया दाखिल

गुरतेज ने गोली चलाई तो घर में उसकी पत्नी, छोटा भाई व भाभी भी थे। गोली की आवाज आने के बाद वह घर से दौड़कर आए और गुरतेज को मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।गुरतेज के भाई गुरभेज के अनुसार गुरतेज इस जमीनी विवाद के कारण काफी परेशान था।उसे रोज-रोज इस मामले में पुलिस भी परेशान कर रही थी।,जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।थाना कोटभाई के एस एच ओ ने बताया कि फ़िलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here