मिले राहत की तरावट

0
877
मिले राहत की तरावट
मिले राहत की तरावट

मिले राहत की तरावट

मिले राहत गर्मी की याद आते ही पहली चीज जो याद आती है वह है नींबू पानी।

अनेक महत्वपूर्ण तत्व

नींबू में अनेक फायदेमंद तत्व होते हैं।इनमें विटामिन सी और साइट्रिक एसिड पाए जाते हैं जो हमें लू लगने से बचाते हैं।नमक और चीनी का घोल लेने से शरीर में विभिन्न तरह के इलेक्ट्रानिक्स की कमी पूरी हो जाती है।दस्त में और लू लगने की अवस्था में यह घोल  जीवन रक्षक है।निंबू के कुछ अन्य गुण इस प्रकार हैं….

साइट्रिक एसिड के कारण ही हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

इस एसिड इसके कारण अनेक जीवाणु जैसे हैजा व अन्य रोगों के जीवाणु मर जाते हैं।

नींबू विटामिन सी की कमी से होने वाले रोग के निदान में बहुत उपयोगी है।

फलों का राजा आम

यह तो फलों का राजा है और यह उपाधि इसे मिली है, इसके अनेक गुणों के कारण।गर्मियों में मिलने वाले इस फल में कई गुण है जो हमें इस ऋतु में स्वास्थ्य भी रखते हैं और सवाद  तो लाजवाब है ही।

आम में पानी की मात्रा अधिक होती है।इसलिए पानी की कमी को पूरा करता है।इसमें एनजाइम होते हैं जो हमारी पाचन क्रिया को ठीक करते हैं।आम में विटामिन ए, सी  और ई की मात्रा भी प्रचुर होती है, जो हमारी आंखो, त्वचा और रोग प्रतिरोधक तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।आम को आप कई रूपों में खा सकते हैं।कच्चे आम का पना व चटनी हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए लाभदायक है।भुना हुआ आम आपके लिए अच्छा है।

खरबूजा

खरबूजा भारत में गर्मियों में मिलने वाला एक महत्वपूर्ण फल है।इसमें 90% पानी होता है और गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा कर सकता है।यह शरीर को ऊर्जा देता है।

खरबूजा पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटिन से भरपूर होता है।ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।गर्मियों में पानी की कमी से मांसपेशियों में होने वाली ऐठन में भी खरबूजा लाभदायक है।

इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, इसलिए कब्ज उपयोगी है और ह्दय  के लिए भी लाभदायक है।

पेट के अल्सर के इलाज में भी सहायक है।खरबूजे के बीज भी लाभदायक होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here