एप्स को बनाएं अपना स्वास्थ्य मित्र

0
507
एप्स को बनाएं अपना स्वास्थ्य मित्र

स्त्रियां ना अपने खान-पान का ध्यान रखती है और न अन्य जरूरतों का। कई  बार काम में इतनी  व्यस्त हो जाती है कि जरूरी बातें तक याद नहीं रहती। तनाव रहता है सो अलग। आप  ग्रहणी है या घर और दफ्तर दोनों  संभालती है, तो अपने मोबाइल फोन में कुछ एप्स रखिए। जब आप काम में व्यस्त होगी तो ये  एप्स आपका ध्यान रखेंगे।  ऐसे ही  कुछ एप्स के बारे में आइये जानते है

हेडस्पेस

 तनाव दूर करने के लिए हेडस्पेस एप काम आएगा। जब काम करने के बाद थक  जाएं  या सकून की चाह हो तो इस एप की  मदद से  मैडिटेशन कीजिए। इसमें मेडिटेशन कैसे करना है, क्रम में जान सकेंगे। इसके अलावा रात में नींद के लिए निर्देशित घंटो से लेकर काम करने का समय या  रिश्तो को सुलझाने जैसे कई सुझाव भी मिलेंगे। यानी  मस्तिष्क से जुड़ी हर परेशानी का हल कहां मिलेगा। सिर्फ 10 मिन्ट इस एप को दीजिए, ध्यान दीजिए और तनाव दूर कीजिए। 

 स्लीप मॉनिटर

गृहिणियां रात को देर से सोती है और सुबह जल्दी उठ जाती है। ऐसे में पर्याप्त नींद नहीं होती ,जिसका असर सेहत पर और भी  पड़ता है। स्लीप मॉनिटर एप   आपकी नींद पर नजर रखेगा और अच्छी नींद लाने में मदद करेगा। आप कैसी नींद ले रही हैं, कितने घंटे सो रही हो और आपके सोने में के तरीके के रिकॉर्ड पर उसी हिसाब से ये  काम करेगा। इस ऐप में कई  मधुर  संगीत और कहानियां भी हैं जिन्हें सुन कर  अच्छी नींद ले सकती हैं। अच्छी नींद के लिए किस तरह सोना है, इसकी जानकारी भी देता है ये ऐप

वाटर रिमाइंडर

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पर कई बार काम के चलते पानी पीना याद नहीं रहता इस लापरवाही से बचने के लिए मोबाइल में वाटर रिमाइंडर ऐप इंस्टॉल कर सकती है। यह आप समय-समय पर पानी पीने के लिए याद दिलाएगा आपने कितना पानी पिया और कितना पीना  है,इस पर नजर रखेगा। आप चाहे, तो इसके लिए लक्ष्य भी तय  कर सकती हैं। प्ले स्टोर में वॉटर ट्रैकर के तौर पर कई तरह के एप्स जैसे वाटर ड्रिंक रिमाइंडर, हाइड्रो ड्रिंक वाटर,

कैलोरी काउंटर

आप क्या खा रही हैं और कितनी कैलोरी ले रही हैं, इस पर ये ऐप नज़र रखता है। उम्र और लंबाई के मुताबिक आपको कितना वजन कम करना है इसकी जानकारी यहां मिलेगी। आमतौर पर गृहिणियां अपने  खानपान  का ध्यान नहीं रखती। वजन कम है ज्यादा इसका ख्याल भी नहीं रखती। ऐसे में कब खाना है क्या खाना है, कितना चलना है आज भी जरूरी बातें ये  ऐप याद दिला दिलाता रहेगा। चाहे तो वजन कम करने के लिए डाइट प्लान भी ले सकती है। आहार और सेहत  से संबंधित कई तरह की जानकारी यहां मिलेगी। विशेषज्ञों की सलाह भी ले सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here