संघ के अखिल भारतीय कार्यकरिणी सदस्य महावीर प्रशाद नही रहे

0
868
mahavir prashad rss leader dead

संघ के अखिल भारतीय कार्यकरिणी सदस्य महावीर प्रशाद नही रहे

अंतिम संस्कार उनके जन्म स्थान जिला मानसा पंजाब में कल होगा

महावीर जी का जन्म 22.11.1951 को पंजाब के शहर बुढलाडा, जिला मानसा में हुआ। आपके पिता जी का नाम श्री दीवान चंद और माता जी का नाम श्रीमती कृष्णा देवी था। आपके दो भाई और तीन बहने हैं। आपने प्रारिम्भक और सीनियर सैकेण्डरी शिक्षा मानसा में प्राप्त की। आप 1972 में संघ के विस्तारक निकले। आपने अपनी स्नातक (बी.एस.सी.) की पढ़ाई डी.एम. कालेज मोगा में पूरी करने के बाद आपने एम.ए. स्टैटिक्स की पढ़ाई पंजाब यूनिर्विस्टी चंडीगढ़ से पूरी की। आप मंडी व शिमला में जिला प्रचारक, कांगड़ा के विभाग प्रचारक और फिर हिमगिरि प्रान्त (हिमाचल व जम्मू-कश्मीर) के सह-प्रान्त प्रचारक रहे। इसके बाद आप पंजाब के सह प्रांत प्रचारक और फिर प्रांत प्रचारक रहे। इसके बाद आपने अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख के नाते दायित्व निभाया। वर्तमान में आप अखिल भारतीय कार्यकरिणी सदस्य थे।
दिनांक 24.10.2017 सुबह हृदयघात के पश्चात, आपका पी.जी.आई. अस्पताल-चंडीगढ़ में निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here