दर्द को अनदेखा ना करें

0
780
दर्द को अनदेखा ना करें
दर्द को अनदेखा ना करें
  1. दर्द को अनदेखा ना करें

    अगर पीठ, कमर जा पैरों में लगातार तेज दर्द रहता है।तो इसे अनदेखा ना करें क्योंकि यह साइटिका जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है।

    अक्सर लोग सेहत के प्रति लापरवाह होते हैं।वे पीठ, कमर जा पैरों के दर्द को थकान की वजह से होने वाली तकलीफ समझकर नजर अंदाज कर देते हैं पर ऐसा करना ठीक नहीं, यह साइटिका जैसी गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकता है।यह बीमारी मानव शरीर की सबसे लंबी नस साइटिका से संबंधित है।यह पीठ दर्द की ऐसी अवस्था है, जो सियाटिक नर्व   दब जाती है तो यह आसपास की दूसरी नसों को भी दबाने लगती हैं।इसी वजह से व्यक्ति को कमर, पीठ,हिप्स और पैरों में लगातार दर्द की समस्या होती हैं,जिसे साइटिका कहा जाता है।

    क्या है वजह

    अगर कोई भारी सामान उठाने की वजह से झटका लगने पर रीड की हड्डी का कोई खास हिस्सा खिसक जाता है तो उसे स्लिप डिस्क कहा जाता है।

    हाई हील पहनने वाली स्त्रियों को भी यह समस्या हो सकती है।

    अगर वजन ज्यादा हो तो साइटिका की आशंका बढ़ जाती है।

    प्रेगनेंसी में साइटिका नर्व पेल्विक एरिया पर दबाव डालती है, इसलिए कुछ स्त्रियों में डिलीवरी के बाद कुछ ऐसी समस्या होती है।

    गलत ढंग से एक्सरसाइज करना, बहुत ज्यादा मुलायम जा सख्त गद्दे का इस्तेमाल करना भी इसका प्रमुख कारण है।

    कैसे करें बचाव

    संतुलित खानपान और एक्सरसाइज से वजन नियंत्रण रखें।

    भारी सामान उठाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कमर पर ज्यादा जोर ना पड़े।उठते- बैठते समय अपनी पीठ सीधी रखें और ध्यान रहे कि कमर को झटका ना लगे।

    प्रशिक्षक की सलाह के बिना कोई एक्सरसाइज ना करें।

    क्या है उपचार

    अगर साइटिका की समस्या है तो व्यक्ति को स्टीरॉयड और एंटी इंफ्लेमेटरी दवाएं दी जाती हैं ताकि उसे दर्द और जलन से आराम मिले।दवाओं के साथ फिजियोथेरेपी भी जरूरी है।अगर इससे बाद भी स्थिति में कोई सुधार ना हो तो उपचार के अंतिम विकल्प के रूप में सर्जरी का इस्तेमाल किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here