सेहत के लिए शानदार सुझाव

0
668
सेहत के लिए शानदार सुझाव


आधुनिक युग की रफ्तार बहुत तेज है| इस रफ्तार के साथ बने रहने के लिए हमें अपने स्वास्थ्य को भी उतना ही मजबूत बनाना होगा, अन्यथा इस रफ्तार से भरी दुनिया में हम पीछे रह जाएंगे| इसलिए हमें स्वास्थ्य के लिए कुछ सुझाव पर अमल करना होगा…

  • सुबह का वक्त व्याम, ध्यान व योग के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होता है| इसलिए हमें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए|
  •  शारीरिक व्यायाम के बीच एक दो घूंट पानी जरूर पीते रहना चाहिए| ऐसा करने से शरीर में पसीने द्वारा निकले पानी की कमी पूरी होती है|
  • व्यायाम करने के बाद भोजन में हमें अधिक मात्रा में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेटस युक्त खाद्य पदार्थ लेने चाहिए|
  • व्यायाम से ना केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि शरीर में एंडोर्फिन (यह हार्मोन  मोड को खुशमिजाज बनाता है )भी अधिक स्रावित होता है|
  •  व्यायाम में परिवर्तन करते रहे| जैसे 1 दिन योगासन करें तो अगले जिम जाए और फिर उसके अगले दिन एरोबिक्स करें|ऐसे परिवर्तन से आप नया पन महसूस करेंगे|
  •  अगर शरीर दुखने लगे और अधिक थकान लगे तो व्यायाम को उसी वक्त रोक दें|
  • प्रतिदिन व्यायाम करने से पहले यह जरूर सोचें कि अमुक व्यायाम का हमारे स्वास्थ्य व शरीर के लिए कितना मह्त्व है|
  •  ओमेगा-3 फैट (जो मुख्य रूप से मछलियों-सैलमन, मैकेरल और सैरडाइन में पाया जाता है) के सेवन  से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है|
  •  अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए| चाहे तो इसमें शहद और  नींबू मिला सकते हैं|
  •  खाने के बाद चाय व कॉफी ना पियें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here