दांतों की सेहत और सुंदरता

0
664
दांतों की सेहत और सुंदरता

दांतों की सेहत और सुंदरता
दांत हमारे शरीर का अहम हिस्सा है।सामने वाले दांत सुंदरता के लिए, बोलने के लिए और खाने वाली चीजों के लिए काम आते हैं। इनके साथ हमारी शख्सियत और आत्मविश्वास बढ़ता है। दांत काटने का काम तो करते हैं और खूबसूरत मुस्कान के लिए भी बेहद जरूरी है।अगर हमारे 32 दांतो में से कोई भी दन्त ख़राब हो जाये तो सारा संतुलन बिगड़ जाता है। इस लिए दांतो का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
दांतो के लिए कुछ अहम बीमारियां हैं जैसे कि
दांतों में कीड़ा लगना
दांतो के ऊपर परत का जमना
दांतो का टूट जाना
दांतो के रंग का बदलना जैसे की पीले हो जाना या काले हो जाना
दांत टेढ़े मेढ़े होना
दांतो का आकार छोटा या फिर बड़ा होना
अगर दांतों में कीड़ा लग जाए तो दांत ऊपर से काला जैसा नजर आता है। धीरे-धीरे दांत खुड़ना शुरू हो जाता है और कई बार तो टूट भी जाता है। इसलिए जब भी दांतों के ऊपर काले रंग के निशान देखे तो डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज करवाएं। दिन में दो बार दांतो की सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से मसूड़ों की बीमारियां खत्म होती है। दांतों के ऊपर ब्रश को धीरे धीरे करना चाहिए नहीं तो मसूड़ों से खून आने लगता है और मुंह में बदबू भी निकलती है और धीरे-धीरे दांत हिलने शुरू हो जाते हैं। इसलिए दांतो की सफाई करवानी चाहिए दांतों और मसूढ़ों के रोग किसी दवाई से या अपने आप ठीक नहीं होते इनका इलाज करवाना पड़ता है।
दांतो को बीमारी मुक्त रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स
रोज दो बार ब्रश करें एक बार सुबह और दूसरी बार रात को सोने से पहले। कच्चे फल खाएं जिससे कि दांतो की कसरत हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here