दिन को सफल बनाने के 5 मूल मंत्र

0
847
5-basic-mantras-to-make-the-day-a-success

दिन को सफल बनाने वाले पांच सूत्र ! एक बार करके देखिए !!

हिंदू ग्रंथो में बेहतर जीवन शैली जीने के कई तरीके बताएं गए हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति की दिनचर्या में कुछ बातों का होना अतिआवश्यक है। सुबह की शुरुआत में कुछ बातों का का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए, आज जानते हैं सुबह किन 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम्।
यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।।

1 – स्नान
स्नान मनुष्य की दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा है। धार्मिक पुराणों के अनुसार दिन की शुरुआत स्नान से ही होनी चाहिए। सुबह सबसे पहले स्नान करके पवित्र होने से पूरा दिन अच्छा जाता है और दिनभर ऊर्जा का संचार होता रहता है।

2 – दान
कई धर्म-ग्रंथों और पुराणों में दान के महत्व के बारे में बताया गया है। व्यक्ति को अपनी श्रद्धा के अनुसार रोज कुछ न कुछ दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

3 – हवन या दीपक जलाना
घर की सुख-शांति के लिए हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हर किसी को अपनी दिनचर्या में हवन करने को शामिल करना चाहिए। रोज हवन नहीं कर पाएं तो भगवान और तुलसी के समक्ष दीया अवश्य जलाएं।

4 – जप
हिंदू मान्यताओं के अनुसार पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए जप से बहुत अधिक फायदा मिलता है। मनुष्य को जप करने का शुभ फल जरूर मिलता है।

5 – देवपूजन
सुबह स्नान करने के बाद भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान को भोग भी लगाना चाहिए। नित्य नियम से पूजा करने से घर-परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है और परिवार पर कोई भी परेशानियां नहीं आती है। रोज पूजा करने का नियम अवश्य बना लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here